मारवाड़ी कॉलेज के छात्र को IIT दिल्ली में मिला प्रवेश, IIT JAM में AIR 166

रांची: मारवाड़ी कॉलेज के एम.एससी. (रसायन विज्ञान) के छात्र रामजी पांडेय ने IIT JAM 2026 में अखिल भारतीय 166वीं रैंक हासिल कर आईआईटी दिल्ली के एम.एससी. (रसायन विज्ञान) पाठ्यक्रम में प्रावधिक प्रवेश प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शुभंकर आइच, सहायक प्रोफेसर शिवनंदन राम तथा प्लेसमेंट असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती ने उन्हें बधाई दी। कॉलेज प्रबंधन ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि रामजी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *