Uncategorized

मेहरमा में 18 लाख से बने प्राथमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा को बताया विकास की नींव

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

मेहरमा (गोड्डा): झारखंड की ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने महागामा प्रखंड की सुरनी पंचायत स्थित द्वारिका कित्ता उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के 18 लाख रुपये की लागत से बने नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद किया तथा माताओं से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विद्यालय भवन बनाना नहीं, बल्कि बच्चों को सुरक्षित, सुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में किया गया निवेश भविष्य की पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का निवेश है और महागामा क्षेत्र में शैक्षणिक आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *