Uncategorized

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की कार्यशाला, जनकल्याण योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा रांची महानगर जिला कार्यालय में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अमर बाउरी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने बताया कि 5 जून से 21 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, जनसंपर्क अभियान, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, जनकल्याण शिविर, प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, मंडल स्तर पर संयोजकों की जिम्मेदारियों तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *