
रांची: युवा वेदांत कौस्तव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अनुज सिन्हा द्वारा लिखित पुस्तक झारखण्ड आंदोलन और पत्र पत्रिकाएं भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान झारखंड आंदोलन और अलग राज्य के निर्माण में भाजपा की भूमिका पर चर्चा हुई। पुस्तक में अलग झारखंड राज्य के लिए भाजपा के आंदोलन, निर्णयों और विभिन्न घटनाक्रमों का विस्तृत वर्णन किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1991 में अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड (वनांचल) राज्य का वादा किया था और वर्ष 2000 में उनके नेतृत्व में झारखंड राज्य का गठन हुआ।
Leave a Reply