
रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके की छात्रा मोनू कुमारी ने 42वीं रांची जिला योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया। रांची जिला योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में रांची के आठ विद्यालयों के 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मोनू की उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार का भी सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड के कई पूर्व छात्र-छात्राएं देश-विदेश में योग प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विद्यालय परिवार ने मोनू की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।
Leave a Reply