Uncategorized

रवि पीटर ने राज्यसभा चुनाव से नामांकन वापस लिया, राजनीतिक हालात का हवाला दिया

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन की तैयारी कर रहे रवि पीटर ने अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और वरिष्ठ नेताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।

रवि पीटर ने समर्थन देने वाले विधायकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका निर्णय झारखंड के व्यापक हित, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *