
सिंदरी : धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 55 स्थित रांगामाटी में लगभग ₹39 लाख की लागत से निर्मित पटेल नगर लेक तालाब, गार्ड वॉल एवं सीढ़ी निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए बुधवार को अधिकारियों की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच दल में सहायक नगर आयुक्त प्रतिभा रानी, सहायक अभियंता विशाल कुमार, जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार तथा संतोष मंडल शामिल रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण कर गुणवत्ता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ विशाल कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Leave a Reply