रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के आठवीं बार संरक्षक बने संजय सिंह, नमन भारतीय को मिली मंत्री की जिम्मेदारी

रांची। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति की बैठक आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक हीरा लाल साहू ने की। बैठक में अपर बाजार निवासी नमन भारतीय को लगातार आठवीं बार रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का मंत्री मनोनीत किया गया।

नमन भारतीय को यह जिम्मेदारी समिति के मुख्य संरक्षक मुनचुन राय एवं संरक्षक संजय सिंह (लल्लू सिंह) द्वारा सौंपी गई। समिति ने इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने का निर्णय लिया है।

मंत्री बनाए जाने के बाद नमन भारतीय ने कहा कि समिति ने उन पर जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, मुख्य संरक्षक अशोक पुरोहित, संरक्षक संजय सिंह (लल्लू सिंह), अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री कुंदन सिंह एवं अरविंद साह सहित समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने रांची जिला की सभी दुर्गा पूजा समितियों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *