Uncategorized

रांची नगर निगम पहली बार मनाएगा ‘सखुआ महोत्सव-2026’, अगस्त से चलेगा हरित अभियान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची नगर निगम पर्यावरण संरक्षण और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन के लिए पहली बार ‘सखुआ महोत्सव-2026’ का आयोजन करेगा। अगस्त से शुरू होने वाला यह अभियान अगले कुछ महीनों तक चलेगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को महापौर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। महापौर ने बताया कि अभियान की शुरुआत चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव मंदिर परिसर से होगी। इसके बाद शहर के विभिन्न वार्डों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और सड़क किनारे सखुआ के पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिए संरक्षण संरचना (गेबियन) बनाई जाएगी और नियमित निगरानी की जाएगी। उपमहापौर नीरज कुमार ने इसे पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए नागरिकों से वृक्षारोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *