Uncategorized

रांची पुलिस के पांच अधिकारी- कर्मियों को मिली पदोन्नति, एसएसपी ने बैज लगाकर किया सम्मानित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के फलस्वरूप पदोन्नति प्राप्त रांची पुलिस के पांच पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बैज पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वालों में शैलेन्द्र कुमार सिंह, रोशन कुमार सिंह और विश्वजीत कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं आरक्षी से सहायक अवर निरीक्षक पद पर कृष्णा उरांव और विनय टेटे को पदोन्नति मिली है।

मौके पर एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने सभी से नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और पेशेवर दक्षता के साथ करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी आमजन की सेवा, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

समारोह में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक समेत रांची पुलिस के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *