Uncategorized

रांची में 4-5 सितंबर को गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास, राज्यपाल करेंगे नमो दही हांडी का उद्घाटन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 एवं 5 सितंबर को दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 5 सितंबर को होने वाली नमो दही हांडी प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।

समिति के अनुसार यह आयोजन 16वीं बार किया जा रहा है। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी एवं प्रतियोगिता होगी, जबकि 5 सितंबर को दही हांडी, भजन संध्या और नृत्य-नाट्य मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा। मुंबई की सतीश कृष्णमूर्ति एंड पार्टी के 40 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। वृंदावन-मथुरा की टीम श्रीकृष्ण की रासलीलाओं की झांकियां प्रस्तुत करेगी।

दही हांडी में पुरुष और महिला गोविंदा टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 71 हजार और द्वितीय 41 हजार रुपये, जबकि महिला वर्ग में प्रथम 51 हजार और द्वितीय 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। आयोजन स्थल को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इसी थीम पर सजाया जाएगा। प्रतिभागियों को 3 सितंबर तक पंजीकरण कराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *