Uncategorized

रांची में H1N1 का बढ़ता खतरा, तीन और मरीज मिले पॉजिटिव; राज्य में संख्या 11

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राजधानी रांची में स्वाइन इन्फ्लूएंजा (H1N1) संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में चार संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई, जिनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही राज्य में H1N1 संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 11 हो गई है।

बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्यव्यापी एडवाइजरी जारी कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में रखकर इलाज शुरू कर दिया गया है और उनकी स्थिति पर निगरानी की जा रही है।

डॉक्टरों के अनुसार बुजुर्ग, पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं तथा शुगर और बीपी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। चिकित्सकों ने तेज बुखार, सर्दी-खांसी, बदन दर्द या सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क के इस्तेमाल और सावधानी बरतने पर भी जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *