रांची विश्वविद्यालय की दीवारों पर सजी सोहराई कला, ‘कला दिवस’ पर झलकी झारखंड की सांस्कृतिक विरासत

रांची: रांची विश्वविद्यालय के 67वें स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन प्रशासनिक परिसर में ‘कला दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट विभाग एवं एनएसएस के छात्र कलाकारों ने शिक्षक विवेक दास के निर्देशन में विश्वविद्यालय की चारदीवारी को झारखंड की पारंपरिक सोहराई पेंटिंग से सजाया।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा का भी संरक्षक है तथा सोहराई जैसी लोक कलाओं को संस्थागत मंच देना समय की आवश्यकता है। डॉ. सुदेश कुमार साहु ने बताया कि सोहराई पेंटिंग झारखंड की जियो-टैग प्राप्त पारंपरिक कला है, जिसे प्राकृतिक रंगों से बनाया जाता है और यह समृद्धि व प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक मानी जाती है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे तथा छात्र कलाकारों की सराहना की। समारोह के अगले चरण में 12 जुलाई को ‘हरित वीथिका’ कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक परिसर में पौधारोपण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *