राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर मुख्यमंत्री आवास में मंथन

रांची: मुख्यमंत्री आवास में रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने मुलाकात की। बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति, दलों के बीच समन्वय तथा मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं के बीच चुनावी तैयारियों को लेकर रचनात्मक संवाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *