BREAKING NEWS
मधुकरपुर विद्यालय प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठनराज्य वित्त आयोग की टीम ने बुंडू पंचायत में योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता पर दिया जोरडीएवी तेनुघाट में योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाया दमअलंकरण समारोह के साथ डीपीएस बोकारो में नए छात्र परिषद सदस्यों ने संभाली कमानजेपीएससी अध्यक्ष एलबी ख्यांग्ते का इस्तीफा मंजूर, जल्द जारी होगी अधिसूचना14वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, भाजपा ने बताया युवाओं के संघर्ष की जीतमधुकरपुर विद्यालय प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठनराज्य वित्त आयोग की टीम ने बुंडू पंचायत में योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता पर दिया जोरडीएवी तेनुघाट में योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाया दमअलंकरण समारोह के साथ डीपीएस बोकारो में नए छात्र परिषद सदस्यों ने संभाली कमानजेपीएससी अध्यक्ष एलबी ख्यांग्ते का इस्तीफा मंजूर, जल्द जारी होगी अधिसूचना14वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, भाजपा ने बताया युवाओं के संघर्ष की जीत
Uncategorized

राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में उत्साह, नेताओं ने दी बधाई

June 18, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में नाथवानी का स्वागत किया गया और उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

आदित्य साहू ने इसे एनडीए की एकजुटता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत बताया। वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नाथवानी की जीत पहले से तय थी और यह परिणाम अप्रत्याशित नहीं है। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने इसे मजबूत संगठन और गठबंधन की एकता का परिणाम बताया।

परिमल नाथवानी ने जीत के बाद कहा कि झारखंड उनकी कर्मभूमि है और वे राज्य के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना के विस्तार को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भाजपा और एनडीए नेतृत्व तथा सभी समर्थक विधायकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ सहित अनेक नेताओं ने भी नाथवानी को जीत की शुभकामनाएं दीं।

← आर‌एस‌एस कार्यालय हमला मामला: मुठभेड़ में एक आरोपी ‌घायल, गिरफ्तार परिमल नाथवानी की जीत को नेताओं ने बताया विकास की जीत →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।