राज्यसभा चुनाव में भाजपा की दावेदारी मजबूत : अजय साह

रांची: भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव मैदान में मजबूती से उतरेगी और जीत भी दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को लेकर अनावश्यक भ्रम और आशंकाएं पैदा कर रहे हैं। भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अपने विधायकों पर भरोसा जताया है। अजय साह ने झामुमो को भाजपा की चिंता छोड़ अपने गठबंधन की स्थिति पर ध्यान देने की सलाह दी।

भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि पार्टी अपने संगठन, कार्यकर्ताओं और विधायकों की एकजुटता के बल पर चुनाव लड़ रही है तथा उसे जनप्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि मतदान के दिन स्थिति स्वतः स्पष्ट हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *