
रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त करने पर उनका आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

समारोह में डॉ. वर्मा ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी जीवन-यात्रा में बड़ों का आशीर्वाद, शुभचिंतकों का प्रोत्साहन और सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत आत्मीय और हृदयस्पर्शी अनुभव है। उन्होंने युवाओं से निर्भीक होकर सपने देखने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने डॉ. प्रदीप वर्मा को बधाई देते हुए उनकी यात्रा को दूरदर्शिता, दृढ़ता, ईमानदारी और उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। समारोह में उपलब्धि के साथ-साथ युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाले मूल्यों और संकल्प का भी उत्सव मनाया गया।
Leave a Reply