BREAKING NEWS
छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या : डॉ. देवशरण भगतछात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडीछात्रों से डर गई है महागठबंधन सरकार : अमर कुमार बाउरीएम‌एमडीआर बिल पर सियासी संग्राम तेज, आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशानाभूमि निबंधन में अड़चन पर चैंबर सख्त, एनजीडीआरएस पोर्टल दुरुस्त करने की मांग25 लाख नौकरियों का सपना दिखाकर युवाओं को छल रही सरकार : सुदेश महतोछात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या : डॉ. देवशरण भगतछात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडीछात्रों से डर गई है महागठबंधन सरकार : अमर कुमार बाउरीएम‌एमडीआर बिल पर सियासी संग्राम तेज, आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशानाभूमि निबंधन में अड़चन पर चैंबर सख्त, एनजीडीआरएस पोर्टल दुरुस्त करने की मांग25 लाख नौकरियों का सपना दिखाकर युवाओं को छल रही सरकार : सुदेश महतो
Uncategorized

लायंस क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए 10 बैरिकेड लगाए गए

June 8, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सिंदरी। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लायंस क्लब द्वारा विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कुल 10 बैरिकेड लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रही गाड़ियों की गति को नियंत्रित करना तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन हरबिंदर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वाहन चालकों द्वारा निर्धारित गति सीमा का पालन करने से दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने इस अभियान को जनहित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।

क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन प्रशांत पांडेय तथा डॉ. सी. जी. साहा ने बताया कि कुल 10 बैरिकेड विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं, जिनमें 4 बैरिकेड मां हॉस्पिटल के पास, 2 बैरिकेड गुलीटांड़ मोड़ तथा 4 बैरिकेड आईएम टाइप मोड़ पर स्थापित किए गए हैं।

इस अवसर पर गोलू भगत, मुकुल भगत, रोहित सिंह एवं अंकित मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस पहल की सराहना की।

इस अभियान के माध्यम से लायंस क्लब ने समाज को यह संदेश दिया कि सड़क पर सावधानी और यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है।

← भौंरा की बंद 35 नंबर खदान में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोयला जब्त अवैध लोहा गोदाम पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वैन जब्त; देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।