लोक भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास

रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोक भवन के बिरसा मंडप में राज्यपाल संतोष गंगवार की उपस्थिति में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक भवन परिवार, आमंत्रित स्कूली बच्चों सहित कुल 253 लोगों ने भाग लिया।

राज्यपाल ने कहा कि योग भारत का विश्व को दिया गया अमूल्य उपहार है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *