BREAKING NEWS
ज्योतिर्मयी डे राणा की पहल से सतनपुर पहाड़ पर हरित क्रांति, बच्चों संग हुआ वृक्षारोपण अभियाननीरजा सहाय डीएवी में कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को श्रद्धांजलिरांची विश्वविद्यालय में आईएलएस निदेशक व एमबीए असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार संपन्नअंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप के लिए चयनित अंजना महतो का रांची विश्वविद्यालय में सम्मानएसआईआर अभियान में कोई पात्र मतदाता न छूटे: दीपिकामेहरमा में 18 लाख से बने प्राथमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा को बताया विकास की नींवज्योतिर्मयी डे राणा की पहल से सतनपुर पहाड़ पर हरित क्रांति, बच्चों संग हुआ वृक्षारोपण अभियाननीरजा सहाय डीएवी में कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को श्रद्धांजलिरांची विश्वविद्यालय में आईएलएस निदेशक व एमबीए असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार संपन्नअंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप के लिए चयनित अंजना महतो का रांची विश्वविद्यालय में सम्मानएसआईआर अभियान में कोई पात्र मतदाता न छूटे: दीपिकामेहरमा में 18 लाख से बने प्राथमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा को बताया विकास की नींव
Uncategorized

लोक संवाद कार्यक्रम में 35 आवेदनों की सुनवाई, डीसी ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

July 7, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो ‘ समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित “हम आपको सुनते हैं” कार्यक्रम (लोक संवाद) में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान कुल 35 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।


सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, विद्युत, बीएसएल, डीपीएलआर, आपूर्ति, कल्याण तथा विभिन्न अंचल कार्यालयों से जुड़े मामलों पर विस्तार से विचार किया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निष्पादन हो तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन रिस्पॉन्सिव एवं नागरिक-केंद्रित प्रशासन की अवधारणा के अनुरूप कार्य कर रहा है और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सीएसआर नोडल शक्ति कुमार तथा परियोजना पदाधिकारी मानिक चन्द्र सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

← ईएसएल स्टील ने मिलेट मिशन शुरू कर किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाया मानिक रजक बने रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने किया सम्मानित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।