
रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान और विधायक जनार्दन पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर उनका स्वागत किया।
मौके पर बीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल समन्वय और एकजुटता के साथ काम करते हुए झारखंड में गठबंधन को नई मजबूती देंगे।
दोनों नेताओं ने राज्य में एनडीए को सशक्त बनाने और जनता के हित में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Leave a Reply