Uncategorized

वन्यजीव अपराध रोकथाम को लेकर रांची में समन्वय बैठक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वन भवन मुख्यालय में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र और विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) झारखंड संजीव कुमार ने की। उन्होंने वन्यजीव अपराध एवं तस्करी रोकने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सूचना आदान-प्रदान और हवाई, रेल, सड़क तथा कूरियर माध्यमों पर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया।

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की अतिरिक्त निदेशक आईपीएस रुचिका ऋषि ने वन्यजीव संरक्षण, अपराध अनुसंधान और अभियोजन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक राजीव रंजन और मुख्य वन संरक्षक एस.आर. नटेश ने झारखंड में वन्यजीव अपराध नियंत्रण की रणनीति तथा जन-जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में वन विभाग, पुलिस, सीआईडी, ईडी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सीआईएसएफ, आरपीएफ, आईबी सहित विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *