Uncategorized

वाईबीएन विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत–विकसित भारत’ अभियान, छात्रों ने लिया संकल्प

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने MY Bharat, Ranchi के सहयोग से ‘GEN-Z Against Addiction: नशा मुक्त भारत–विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रामजी यादव, कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. पोद्दार, सीएमडी डॉ. अंकिता यादव, MY Bharat की निदेशक ललिता कुमारी, उपनिदेशक श्वेता सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ. कौशल किशोर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की। अंत में सभी प्रतिभागियों ने ‘नशा मुक्त भारत–विकसित भारत’ का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *