विकसित भारत के लिए सभी का सहयोग जरूरी : नितिन नवीन

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रांची में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में कहा कि झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का राज्य बनाना भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

नितिन नवीन ने दावा किया कि मोदी सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, जनधन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के जरिए लोगों का जीवन बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना सभी के सहयोग से ही पूरा होगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *