BREAKING NEWS
विद्यार्थी लोकहित, समाजहित व राष्ट्रहित में करें अपने ज्ञान का उपयोग : उपायुक्त अजय नाथ झाझारखंड की नदियों और पर्यावरणीय संकट पर राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापनपूर्व आईपीएस अधिकारी भवेश कुमार ठाकुर का निधन, पुलिस महकमे में शोकश्री राम श्री श्याम ओसिया माता भक्त परिवार का गठनदिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, झारखंड के लिए गौरव का क्षणआजसू के 41वें स्थापना दिवस पर हिमांशु पाठक ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलिविद्यार्थी लोकहित, समाजहित व राष्ट्रहित में करें अपने ज्ञान का उपयोग : उपायुक्त अजय नाथ झाझारखंड की नदियों और पर्यावरणीय संकट पर राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापनपूर्व आईपीएस अधिकारी भवेश कुमार ठाकुर का निधन, पुलिस महकमे में शोकश्री राम श्री श्याम ओसिया माता भक्त परिवार का गठनदिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, झारखंड के लिए गौरव का क्षणआजसू के 41वें स्थापना दिवस पर हिमांशु पाठक ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि
Uncategorized

विद्यार्थी लोकहित, समाजहित व राष्ट्रहित में करें अपने ज्ञान का उपयोग : उपायुक्त अजय नाथ झा

June 23, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 2 min read

डीपीएस बोकारो में 11वीं के नवनामांकित विद्यार्थियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

बोकारो। (ख़बर आजतक) : आपका ज्ञान और आपकी शिक्षा तभी सार्थक है जब यह लोकहित में काम आए। विद्यार्थी स्वयं पर भरोसा रखते हुए अपनी पढ़ाई पर फोकस करें और अपने ज्ञान का सदुपयोग लोकहित, समाजहित और राष्ट्रहित में करें। 10वीं कक्षा के बाद यही वह समय है, जहां से उन्हें लंबी छलांग लेनी है। ऐसे में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए केवल अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें। ये बातें जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा (भाप्रसे) ने मंगलवार को दिल्ली पब्लिक (डीपीएस) बोकारो में 11वीं कक्षा के नव-नामांकित विद्यार्थियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जब आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए अपने लक्ष्य व प्रदर्शन पर फोकस करेंगे तो पढ़ाई में तनाव नहीं आएगा। कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई आपके लिए ताउम्र काम आएगी। उन्होंने एनसीईआरटी पुस्तकों की भूमिका भी इस दिशा में महत्वपूर्ण बताई। आज की नौजवान पीढ़ी को नशापान से बचने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसा कदम है, जो आपके पूरे जीवन को बर्बाद कर सकता है और तमाम सपने चूर-चूर हो सकते हैं। कभी-कभी उत्साह दुस्साहस में बदल जाता है। ऐसे में अपना निर्णय एवं उद्देश्य मजबूत रखें। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा – हमारा समय कंप्यूटर से एआई तक आया और आपका जमाना एआई से शुरू हो रहा है। समय के साथ चलें। आगे काफी बदलाव होंगे। मूल्यों को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से पढ़ाई पर ध्यान दें। मोबाइल के संतुलित इस्तेमाल पर भी उन्होंने बल दिया। बेटियों को प्रोत्साहित करते हुए उपायुक्त श्री झा ने कहा कि महिलाएं सदैव इतिहास बदलने का हिस्सा रही हैं। कई कुरीतियां टूटी हैं, इसलिए बेटियां अपने-आप को भी बिखरने न दें। आप इतिहास बदलने के लक्ष्य से आगे बढ़ें। उन्होंने डीपीएस बोकारो के छात्र आदित्य मिश्रा के 12वीं बोर्ड में नेशनल टॉपर बनने पर बधाई दी तथा विद्यालय के शैक्षणिक प्रदर्शन की भूरि-भूरि सराहना की।

मेहनत ही सफलता का मार्ग : एसपी मीणा
कार्यक्रम में उपस्थित जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा (भापुसे) ने पढ़ाई के मामले में डीपीएस बोकारो के गौरवपूर्ण प्रदर्शन की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य स्वयं तय करने तथा इसके लिए निरंतरता बरकरार रखना की प्रेरणा दी। कहा कि सफलता आपके पास खुद चलकर नहीं आएगी, बल्कि मेहनत के रास्ते आपको सफलता तक पहुंचना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर बच्चा खास है, सभी में अपनी विशिष्ट प्रतिभा है। कोई अपने-आप को नजरअंदाज न करें। एसपी श्री मीणा ने इस दौरान विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा, मोबाइल के सतर्कतापूर्ण एवं संतुलित उपयोग तथा ट्रैफिक नियमों के अनुपालन से संबंधित बातें भी बताईं।

डीपीएस बोकारो एक शैक्षणिक कल्पवृक्ष : विकास
इस अवसर पर साइकोग्राफिक सोसाइटी, रांची के संस्थापक एवं निदेशक तथा जाने-माने काउंसलर विकास कुमार ने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न आयामों से अवगत कराया। उन्होंने आईआईटी-जेईई, नीट के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं वित्त के क्षेत्र से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं, उनके कट-ऑफ, अहर्ताओं एवं अन्य आवश्यक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आगामी परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए अभी से ही पूरी निष्ठा के साथ लग जाएं। डीपीएस बोकारो की शैक्षणिक गरिमा अपने-आप में ऐतिहासिक रही है और आदित्य मिश्रा की सफलता के साथ एक बार पुनः इतिहास रच गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को डीपीएस बोकारो को कल्पवृक्ष के समान बताते हुए इसकी छत्रछाया में अपना करियर संवारने का संदेश दिया।

नैतिक मूल्य व ईमानदारी असल पूंजी : प्राचार्य डॉ. गंगवार
इसके पूर्व, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं के समग्र विकास की दिशा में डीपीएस बोकारो के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियां रेखांकित करते हुए इसकी गरिमा बनाए रखने हेतु बच्चों से पूरी ईमानदारी, मेहनत, निष्ठा, अनुशासन व नैतिक मूल्यों के साथ पढ़ाई करने की अपील की। कहा कि ये चीजें ही विद्यार्थियों की असल पूंजी हैं, जो जीवन में उन्हें आगे बढ़ाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से परहेज करने पर भी बल दिया।

नेशनल टॉपर आदित्य हुए सम्मानित
समारोह के दौरान सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में साइंस स्ट्रीम के नेशनल टॉपर आदित्य मिश्रा को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. गंगवार ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर विद्यालय की ओर से समस्त विद्यार्थियों व अभिभावकों के समक्ष सम्मानित किया। अपने उद्गार में आदित्य ने विद्यालय के प्रति कृतज्ञता करते हुए अपने जूनियर साथियों को स्कूलिंग के महत्व, अनुशासन और नियमितता के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया। आदित्य ने काउंसलर विकास कुमार के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र के दौरान भी अपने विचार साझा किए। इसके पूर्व, आरंभ में अतिथियों द्वारा दीप-प्रज्जवलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह के दौरान प्राचार्य ने अतिथियों को शॉल से अलंकृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अनुष्का शर्मा एवं वाइस हेड गर्ल स्वर्णिम ने किया। जबकि, धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वाइस हेड बॉय ध्रुव लोधा ने किया।

← झारखंड की नदियों और पर्यावरणीय संकट पर राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।