विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई रांची ने लगाया रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

रांची: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जेसीआई रांची की ओर से स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। अपोलो क्लिनिक के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ विभिन्न स्वास्थ्य जांच भी की।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जेसीआई रांची के अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जो जरूरतमंदों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जेसीआई रांची के सदस्यों, चिकित्सकों और सहयोगी संस्थाओं का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *