Uncategorized

श्रीकृष्ण का जीवन आस्था के साथ कर्म और जीवन-दर्शन की प्रेरणा : राज्यपाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को अल्बर्ट एक्का चौक में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन आस्था के साथ जीवन-दर्शन और कर्म की प्रेरणा देता है। उनके जीवन में मित्रता, करुणा तथा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का साहस दिखाई देता है। श्रीमद्भगवद्गीता का कर्मयोग संदेश पूरी निष्ठा से कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल ने कहा कि दही-हांडी प्रतियोगिता उमंग, उत्साह और सामूहिकता की भावना का प्रतीक है। मटकी तक पहुंचने के लिए टीम में विश्वास, सहयोग, संतुलन और बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल, संस्कृति और सामुदायिक आयोजन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। सशक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की आधारशिला हैं। उन्होंने लोगों से सत्य, कर्तव्य, प्रेम, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने दही-हांडी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *