सरला बिरला पब्लिक स्कूल में नई छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सम्मान में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या मनीषा शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और समूहगान के साथ हुआ। इसके बाद छात्र परिषद ने अनुशासन और एकता का संदेश देते हुए स्लो मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया।

समारोह में प्राचार्या ने छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर उनके दायित्वों का औपचारिक हस्तांतरण किया। हेड गर्ल के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने सत्यनिष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली। हेड बॉय और हेड गर्ल ने नेतृत्व, समर्पण और विद्यालय के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि सच्चा नेतृत्व अधिकार नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और जवाबदेही से विकसित होता है। उन्होंने छात्र नेताओं से विद्यालय के आदर्शों का पालन करते हुए सकारात्मक और समावेशी वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *