सावन समारोह पर श्रमिकों के बीच ट्रॉली बैग व भोजन का वितरण

रांची: सावन समारोह के अवसर पर अर्पिता महिला मंडल, रांची ने राजहरा, बरकाकाना और गिरिडीह क्षेत्र की महिला मंडलों के सहयोग से जवाहर नगर में कार्यरत श्रमिकों के लिए सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में स्वच्छता मित्रों, मालियों और अन्य श्रमिकों के बीच 40 ट्रॉली बैग तथा भोजन के पैकेट वितरित किए गए।

अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने कहा कि श्रमिकों के श्रम और योगदान का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी जनकल्याण और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडलों की सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और श्रमिकों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *