BREAKING NEWS
लोक निर्माण विभाग का कार्यभार संभालते ही विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देशसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आ रही समस्याओं के समाधान की मांगजीजीएसटीसी में ISTE-BNY फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का तीसरा दिन संपन्नसासबेडा पश्चिमी पंचायत में ‘पंचायत समिति आपके द्वार’ शिविर, सैकड़ों श्रमिकों के बने लेबर कार्डमानव अधिकार मिशन बोकारो के पदाधिकारी राकेश चौबे के पिता का निधनझामुमो जिला बूथ सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, संगठन मजबूती पर जोरलोक निर्माण विभाग का कार्यभार संभालते ही विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देशसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आ रही समस्याओं के समाधान की मांगजीजीएसटीसी में ISTE-BNY फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का तीसरा दिन संपन्नसासबेडा पश्चिमी पंचायत में ‘पंचायत समिति आपके द्वार’ शिविर, सैकड़ों श्रमिकों के बने लेबर कार्डमानव अधिकार मिशन बोकारो के पदाधिकारी राकेश चौबे के पिता का निधनझामुमो जिला बूथ सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, संगठन मजबूती पर जोर
Uncategorized

सासबेडा पश्चिमी पंचायत में ‘पंचायत समिति आपके द्वार’ शिविर, सैकड़ों श्रमिकों के बने लेबर कार्ड

June 10, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत सासबेडा पश्चिमी पंचायत में बुधवार को ‘पंचायत समिति आपके द्वार’ जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।


कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, श्रम विभाग के प्रतिनिधि उज्ज्वल कुमार, ऑपरेटर संदीप राय, सूरज कुमार, वार्ड सदस्य जुल्फेकार आलम, पूर्व उप मुखिया इकरामुल हक, जेएसपीएल की ममता कुमारी तथा समाजसेवी शबनम आरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान सैकड़ों श्रमिकों का पंजीकरण कर उनके लेबर कार्ड बनाए गए। इसके अलावा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, मनरेगा, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों के आवेदन भी भरवाए गए।
पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अरुण कुमार यादव ने बताया कि लेबर कार्ड बनने से श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। शिविर में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

← मानव अधिकार मिशन बोकारो के पदाधिकारी राकेश चौबे के पिता का निधन जीजीएसटीसी में ISTE-BNY फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का तीसरा दिन संपन्न →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।