BREAKING NEWS
रोमांचक मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हरायासैनिक सरहद के रखवाले, तो शिक्षक देश के भविष्य-निर्माता : डॉ. गंगवारसेक्टर-3 कांग्रेस कार्यालय में एकजुटता के साथ झंडोत्तोलन समारोहधनबाद में शान से लहराया तिरंगा, डीसी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियांकायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फहराया तिरंगामिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवसरोमांचक मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हरायासैनिक सरहद के रखवाले, तो शिक्षक देश के भविष्य-निर्माता : डॉ. गंगवारसेक्टर-3 कांग्रेस कार्यालय में एकजुटता के साथ झंडोत्तोलन समारोहधनबाद में शान से लहराया तिरंगा, डीसी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियांकायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फहराया तिरंगामिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
Uncategorized

सिंदरी थाना परिसर में मोहर्रम शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक

June 20, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सिंदरी : मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर थाना सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेश कुमार ने की। बैठक में स्थानीय नागरिकों और समिति सदस्यों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई। प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और विधि-व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। अधिकारियों ने मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर निगरानी को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। सभी अखाड़ा कमिटियों को निर्देश दिया गया कि पर्व में डीजे का प्रयोग वर्जित रहेगा और आग के खेलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कमिटियों को अपने-अपने क्षेत्र में इन प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने को कहा गया। बैठक के अंत में सभी ने मोहर्रम पर्व को आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों और नागरिकों से प्रशासन को सहयोग करने और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत देने का आग्रह किया। बैठक में प्रशासन की ओर से मुकेश हेंब्रम विनोद टोप्पो प्रभुदान कुजूर सुमित नियतम महेंद्र पांडे विदेशी सिंह दीपक कुमार दीपू पार्षद गणेश महतो पार्षद धीरज सिंह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह बृजेश सिंह सुरेश प्रसाद विजय सिंह अजय कुमार मनोज मिश्रा दिलीप मिश्रा मोहम्मद शाहिद अशलम सोनू खान जितेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

← जल संकट को लेकर बलियापुर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, केवीके धनबाद में “कैसी खेती बचाओ अभियान” आयोजित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।