Uncategorized

सिंदरी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण, नालंदा की गौरवगाथा पर जोर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिंदरी : सिंदरी के पहाड़पुर स्थित आवासीय कार्यालय में भाजपा नेत्री तारा देवी एवं धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस दौरान भिखराजपुर पंचायत के मुखिया दिलीप महतो, मुक्तेश्वर महतो, विकास महतो, श्रीमती शीला देवी, धर्मेन्द्र महतो, अरुण महतो, नारायण महतो, सुरेश महतो सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा की गौरवशाली ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि नालंदा केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान, शोध और वैश्विक बौद्धिक नेतृत्व की पहचान था। उन्होंने इसकी विरासत से प्रेरणा लेकर भारत को पुनः विश्व का ज्ञान केंद्र बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *