
सिंदरी: शुक्रवार को विद्यापति परिसर कॉन्फ्रेंस हॉल, शहरपुरा सिंदरी में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) के CSR सहयोग से एचएलएफपीपीटी संस्था द्वारा संचालित “सेहत साथी” कार्यक्रम के तहत गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 20 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें न्यूट्रिशन किट वितरित की गई और सुरक्षित मातृत्व व संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में HURL से विक्रांत कुमार (एचआर हेड), आशा सिंह (प्रबंधक), अरिंदम मुखर्जी, आकाश एवं प्रतुक सिंह (उपप्रबंधक) तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. रूपक बनर्जी (चिकित्सा पदाधिकारी) शामिल हुए। विक्रांत कुमार ने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ भविष्य का निर्माण करती है, इसलिए गर्भावस्था में पोषण, जांच और देखभाल जरूरी है। डॉ. बनर्जी ने नियमित जांच व उच्च जोखिम गर्भावस्था की जानकारी दी।
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि किट में भुना चना, गुड़, दलिया, मूंगफली, खजूर व काजू शामिल हैं। कार्यक्रम में समीर कुमार, गणेश झा, स्वास्थ्यकर्मी व लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।
Leave a Reply