सिमडेगा का आम्रपाली आम लंदन में बना पसंदीदा, विदेशों में बढ़ी मांग

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में उत्पादित आम्रपाली आम की मांग अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से बढ़ रही है। जिले से 1.5 मीट्रिक टन आम्रपाली आम की पहली खेप लंदन पहुंच चुकी है, जबकि अगले सप्ताह एक और खेप यूनाइटेड किंगडम भेजी जाएगी। इसके अलावा यूएई और अमेरिका में भी सिमडेगा के आम की मांग बढ़ रही है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सिमडेगा की महिला किसान उत्पादक समूह द्वारा उगाए गए आम्रपाली आम का निर्यात किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने और भारत के कृषि निर्यात को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उपायुक्त कंचन सिंह ने बताया कि जिले में करीब 3100 एकड़ क्षेत्र में आम की खेती हो रही है और इस वर्ष 350 मीट्रिक टन उत्पादन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़ी महिला किसानों को बाजार और निर्यात से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। आम्रपाली आम का लंदन पहुंचना जिले और महिला किसानों के लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *