Uncategorized

सीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौता

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीएमपीडीआई ने झारखंड के बेरोजगार एवं अर्द्धरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। वित्त वर्ष 2026-27 में 100 युवाओं को ‘टूल एंड डाई मेकर’ तथा ‘सोलर पैनल इंस्टालेशन एवं मेंटेनेंस’ ट्रेड में आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके लिए सीएमपीडीआई और झारखंड गवर्नमेंट मिनी टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (जेजीएमटीआरटीसी) के बीच एमओए हुआ। सीएमपीडीआई की ओर से महाप्रबंधक (एचआर/सीएसआर) संजय कडम्बार और जेजीएमटीआरटीसी के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रशिक्षण का लाभ रांची, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और लातेहार के युवाओं को मिलेगा। सीएसआर के तहत विशेष रूप से एससी, एसटी, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण देकर युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *