सीएमपीडीआई में अत्याधुनिक आईसीपी-एमएस लैब का उद्घाटन

रांची: सीएमपीडीआई मुख्यालय में कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक और सीएमपीडीआई के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने अत्याधुनिक आईसीपी-एमएस लैब सुविधा का उद्घाटन किया। यह लैब आईसीपी-एमएस, एक्सआरएफ और एक्सआरडी जैसी उन्नत मशीनों से लैस है, जिससे गैर-कोयला खनिजों के रासायनिक और खनिजीय विश्लेषण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सीआईएल के कोल ब्लॉकों की स्थिति और उन्हें चालू करने के रोडमैप की भी समीक्षा की गई। सीएमपीडीआई अब कोयले के साथ-साथ रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों की खोज एवं अनुसंधान क्षमताओं का भी विस्तार कर रहा है, जिससे देश की खनिज आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *