Uncategorized

सीसीएल में एचआर अधिकारियों को एआई आधारित मानव संसाधन प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीसीएल के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग की ओर से मानव संसाधन अधिकारियों के लिए “मानव संसाधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय से करीब 50 अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक (तकनीकी/संचालन) सी.एस. तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि एआई मानव संसाधन प्रबंधन को अधिक दक्ष और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, लेकिन इसके नैतिक पहलुओं और चुनौतियों पर भी गंभीरता से विचार करना आवश्यक है। महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक ने बदलते कार्य परिवेश में एआई की समझ को आवश्यक बताया। प्रशिक्षण में एआई के व्यावहारिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *