Uncategorized

मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने की मांग, आजसू ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) विज्ञापन संख्या 01/2026 के परिणाम पर पारदर्शिता और वैधता को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पीटी परिणाम से जुड़े सभी विवादों के समाधान तक मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में श्रेणीवार कट-ऑफ जारी करने, संशोधित उत्तर कुंजी प्रकाशित करने, परिणाम तैयार करने में बाहरी एजेंसी की भूमिका स्पष्ट करने तथा सोशल मीडिया पर वायरल ओएमआर शीट और अन्य कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा 103 पदों के लिए 2204 अभ्यर्थियों के चयन, 832 अभ्यर्थियों के क्रमांक गायब होने और अनारक्षित श्रेणी में चयनित अभ्यर्थियों को लेकर भी आयोग से स्पष्टीकरण देने की मांग की गई है।

श्री महतो ने कहा कि चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पारदर्शी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *