
रांची: डीपीएस रांची में सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2026 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी (वायरलेस) झारखंड पुलिस अश्विनी कुमार सिन्हा और विशिष्ट अतिथि रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने अतिथियों का स्वागत कर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। समारोह में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 212 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति-चिह्न से सम्मानित किया गया, जबकि 98 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को विशेष फ्रेमयुक्त प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे समारोह में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक फोटोग्राफी के साथ हुआ।
Leave a Reply