सुदेश महतो ने किया रांची डेंटल एवं पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन

रांची: डॉक्टर्स डे के अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने रांची डेंटल एवं पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधा हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने क्लिनिक के संचालकों डॉ. चंदन महतो, डॉ. कंचन महतो, डॉ. पुरुषोत्तम महतो और डॉ. शोभा महतो को बधाई देते हुए कहा कि निजी क्षेत्र के ऐसे प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में सहायक हैं। क्लिनिक में दंत चिकित्सा, पैथोलॉजी, फार्मेसी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी। उद्घाटन के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *