BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेकॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु कुमार सिंह बने टॉपरअस्पताल में भर्ती विधायक पूर्णिमा साहू से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहूसीसीएल में संविदा कार्यों की एसओपी पर क्षमता निर्माण कार्यक्रमजेएससीए भगदड़ कुप्रबंधन का परिणाम : दीपक प्रकाशवन्यजीव अपराध रोकथाम को लेकर रांची में समन्वय बैठकमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेकॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु कुमार सिंह बने टॉपरअस्पताल में भर्ती विधायक पूर्णिमा साहू से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहूसीसीएल में संविदा कार्यों की एसओपी पर क्षमता निर्माण कार्यक्रमजेएससीए भगदड़ कुप्रबंधन का परिणाम : दीपक प्रकाशवन्यजीव अपराध रोकथाम को लेकर रांची में समन्वय बैठक
Uncategorized

सेल सीसीएसओ सीएसआर पहल के तहत निःशुल्क सरकारी नौकरी कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

June 24, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

धनबाद: सेल सीसीएसओ की सीएसआर पहल के अंतर्गत युवाओं को सरकारी नौकरी की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री (Study Material) भी वितरित की गई, जिससे वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें।

कार्यक्रम का उद्घाटन सेल सीसीएसओ के सीजीएम राजीव तिवारी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सही मार्गदर्शन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

इस अवसर पर जीएम ,सेल सीसीएसओ वाई. के. पासवान ने विद्यार्थियों के साथ सफलता के मूल मंत्र साझा करते हुए अनुशासन, कड़ी मेहनत एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

कार्यक्रम में SAIL CCSO की ओर से एस. के. शाहू, अनिरुद्ध कुमार तथा शंकर टोप्पो उपस्थित रहे। विशेष रूप से शंकर टोप्पो ने विद्यार्थियों के मोबिलाइजेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र धनबाद शाखा के शाखा प्रबंधक दशरथ रावानी ने बताया कि वर्ष 2025 में महेंद्र धनबाद शाखा से 30 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयन हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम क्षेत्र के युवाओं को सरकारी सेवा में सफल होने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर रौशन सिंह राणा ने महेंद्र की विभिन्न सेवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्री दशरथ रावानी, संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह पहल SAIL CCSO की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

← धोखरा को बलियापुर प्रखंड में शामिल कराने की मांग तेज, विधायक चंद्रदेव महतो ने भरी हुंकार अदानी सीमेंट सिंदरी के रक्तदान अभियान में 290 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।