BREAKING NEWS
सीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारडीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारडीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथ
Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप, डीसी-एसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का लिया जायजा

August 14, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

गिरिडीह (ख़बर आजतक) : गिरिडीह के झंडा मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को लेकर अंतिम परेड पूर्वाभ्यास किया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। परेड में जिला पुलिस बल, महिला-पुरुष जवान, गृह रक्षा वाहिनी और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित कई प्लाटूनों ने हिस्सा लिया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कदमताल, अनुशासन और परेड दलों के समन्वय को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने मुख्य मंच, परेड ग्राउंड, अतिथि दीर्घा, नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, सजावट, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की।


उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। समारोह में अनुशासन, गरिमा और राष्ट्रभक्ति की भावना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम स्थल के अंदर-बाहर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और वीआईपी एवं आम नागरिकों की आवाजाही के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परेड में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।

← गिरिडीह में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, मतदाता सूची का किया जाएगा सत्यापन दिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ का गिरिडीह में सम्मान, लाखों महिलाओं को सिखा चुकीं आत्मरक्षा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।