Uncategorized

हांगकांग की शैक्षिक यात्रा से विद्यार्थियों ने सीखे वैश्विक अनुभव

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: डीपीएस के कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के 51 विद्यार्थियों ने हांगकांग का अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण किया। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विविधता, वैश्विक दृष्टिकोण और अनुभव आधारित शिक्षा से जोड़ना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विक्टोरिया पीक, ऐतिहासिक पीक ट्राम, ब्रूस ली की प्रतिमा और लेजर लाइट शो का आनंद लिया। हांगकांग डिज्नीलैंड में रोमांचक राइड्स और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, ओशन पार्क में विद्यार्थियों ने समुद्री जीव-जंतुओं और वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

रवाना होने से पहले विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा कक्षा तक सीमित नहीं है। अंतरराष्ट्रीय भ्रमण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने यात्रा में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

इस भ्रमण से विद्यार्थी नए अनुभवों, सांस्कृतिक समझ और अविस्मरणीय यादों के साथ लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *