BREAKING NEWS
एक्सपोजर विजिट:विभिन्न सरकारी विभागों का भ्रमण और कार्यप्रणाली की सीखअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 20 और 21 जून को खुलेंगे सरकारी विद्यालयबीएसई के सीईओ ने वेदांता की ऐतिहासिक लिस्टिंग की सराहनाराहुल गांधी का जन्मदिन सेवा और समर्पण के साथ मनाया गयाछात्रहित के मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मिले सुदेश महतोआई‌आईएम रांची इंडक्शन 2026: नेतृत्व और पर्सनल ब्रांडिंग पर फोकसएक्सपोजर विजिट:विभिन्न सरकारी विभागों का भ्रमण और कार्यप्रणाली की सीखअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 20 और 21 जून को खुलेंगे सरकारी विद्यालयबीएसई के सीईओ ने वेदांता की ऐतिहासिक लिस्टिंग की सराहनाराहुल गांधी का जन्मदिन सेवा और समर्पण के साथ मनाया गयाछात्रहित के मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मिले सुदेश महतोआई‌आईएम रांची इंडक्शन 2026: नेतृत्व और पर्सनल ब्रांडिंग पर फोकस
Uncategorized

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

May 30, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सिंदरी : हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सिंदरी के नेहरू मैदान के समीप पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया तथा समाज और लोकतंत्र के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री (धनबाद ग्रामीण) मनोज मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है। पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने, जनभावनाओं को आवाज देने और सत्य को समाज के सामने लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना की सराहना की।

सिंदरी मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के उत्थान और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी, सोशल मीडिया से धनंजय सिंह, रमेश यादव, सूरज सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के कई पत्रकार भी मौजूद रहे, जिनमें बरमेश्वर शर्मा, कुलबीर सिंह, प्रेम प्रकाश शर्मा, राहुल कुमार, राहुल पांडे, राजकुमार शर्मा, सतीश मिश्रा, सुरेश प्रसाद, राजेश जी, रतन अग्रवाल एवं गणेश कुमार शामिल थे। सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और जनहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया गया।

← धनबाद में सम्मानित हुईं बोकारो की रक्तदान संस्थाएं सिंदरी भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित एसडीपीओ का किया स्वागत →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।