
नई दिल्ली/रांची: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर झारखंड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सांसद ने जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और सीटों की खरीद-बिक्री के आरोपों का मामला उठाते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग रखी।

उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं का मामला झारखंड के पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों के भविष्य और उनके विश्वास से जुड़ा है। आंदोलनरत छात्रों की मांगों से भी उन्होंने गृह मंत्री को अवगत कराया। इसके अलावा राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध, खनिज संपदा की कथित लूट तथा हजारीबाग-रामगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध नशे के कारोबार का मुद्दा भी उठाया। सांसद ने कहा कि युवाओं के भविष्य और राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।
Leave a Reply