Uncategorized

अस्वस्थ प्रवीण प्रभाकर से मिले सुदेश महतो, जाना कुशलक्षेम

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने सोमवार को अस्वस्थ चल रहे झारखंड आंदोलनकारी और आजसू उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर से उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रभाकर का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रवीण प्रभाकर की हाल ही में रिम्स में सर्जरी हुई है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह चिकित्सकों की सलाह पर घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस दौरान आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी दिनेश महतो भी मौजूद रहे। मौके पर केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, जिला प्रवक्ता सूरज मिश्रा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *