Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर 11 जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 15 अगस्त को झारखंड के विभिन्न जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार के मंत्री झंडोत्तोलन करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

निर्देश के अनुसार पलामू में मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं दीपक बिरुवा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में चमरा लिंडा, गोड्डा में संजय प्रसाद यादव, जामताड़ा में इरफान अंसारी, देवघर में हफीजुल हसन, पाकुड़ में दीपिका पांडेय सिंह, बोकारो में योगेंद्र प्रसाद, गिरिडीह में सुदिव्य कुमार तथा लोहरदगा में शिल्पी नेहा तिर्की झंडोत्तोलन करेंगी।

विभाग ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों एवं वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को मंत्रियों से समन्वय स्थापित कर समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *