Uncategorized

अमेरिकी कॉन्सुल जनरल ने किया सीएमपीडीआई का दौरा, खनन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कोलकाता स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की कॉन्सुल जनरल कैथी गाइल्स-डियाज ने बुधवार को सीएमपीडीआई का दौरा किया। इस दौरान खनिज गवेषण, क्रिटिकल मिनरल्स, कोल गैसीफिकेशन, रिमोट सेंसिंग और एआई आधारित माइनिंग तकनीकों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने संस्थान की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए खनन क्षेत्र में एआई और मशीन लर्निंग के उपयोग पर जोर दिया। कॉन्सुल जनरल ने भारत-अमेरिका सहयोग के तहत महत्वपूर्ण खनिजों और माइनिंग क्षेत्र में अमेरिकी संस्थानों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने का भरोसा दिया। बैठक में सीएमपीडीआई और कोल इंडिया के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *