Uncategorized

आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर हिमांशु पाठक ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

जमशेदपुर: आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहीद निर्मल महतो के शहादत स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर हिमांशु पाठक ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड और झारखंडियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था।

उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो का सपना अभी अधूरा है और उसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर झारखंड के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *