झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू प्रमुख सुदेश महतो से मिले संजय सेठ, लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के बीच राँची लोकसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की राजनीति पर चर्चा हुई। यह बैठक आजसू पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के काँके रोड स्थित आवास में हुई।

इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि राँची में पिछले बार से बड़ी जीत हासिल करेगा एनडीए। हमारे गठबंधन पर जनता का विश्वास है। राँची समेत पूरे राज्य की 14 सीटों पर जनता अपना आशीर्वाद हमें अवश्य देगी। 400 पार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में झारखण्ड अपना दायित्व निभाएगा।

इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि इस चुनाव में सुदेश महतो और आजसू पार्टी के सहयोग और समर्थन से राँची लोकसभा क्षेत्र में हम इतिहास रचेंगे।

Related posts

एक पेड़ पांच पुत्र के समान: आशा लकड़ा

admin

पेटरवार के रघुनाथपुरम में चोरों का आतंक

admin

उत्पाद विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

admin

Leave a Comment